घाव का ईलाज
के पशुओ के शरीर पर घाव होना एक बहुत सामान्य सी बात है। कई बार पशु जब जंगल में चरने जाते हैं तब कांटेदार झाड़ियां के लगने से पशु के शरीर पर घाव बन जाते हैं या कई बार जब पशु आपस में लड़ते हैं तो भी वह एक दूसरे के शरीर को चोट पहुंचाते हैं। सबसे पहले हमें घाव को पहचानना है कि घाव किस प्रकार का है यदि घाव छोटा सा है ज्यादा गहरा नहीं है तो आप उसमें घाव पर लगाने वाली क्रीम लगा सकते हैं। जैसे charmil, himax, lorexane, coolmac, kiskin, scavon, etc जिससे घाव जल्दी भर जाएगा लेकिन अगर घाव पुराना हो गया है और घाव पर मक्खी बैठने की वजह से घाव में कीड़े पड़ गए हैं तो उसके लिए आपको क्रीम की बजाय घाव के कीड़े मारने वाली स्प्रे जैसे D'mag, scavon, skin heal, Topicure, almizol, aluspray etc. का प्रयोग करना पड़ेगा। जिस घाव के कीड़े मर जाएंगे और घाव भी जल्दी भर जाएगा। अगर घाव गहरा है ओर ठीक होने में समय लग था है तो घाव भरने वाली गोली साथ में दे जैसे boviheal या tissue aid 2-2 गोली सुबह शाम।
अगर घाव भरने में समय लग रहा है तो आप किसी भी मेडिकल स्टोर से जिंक ऑक्साइड पाउडर लेकर उसे ग्लिसरीन में मिलाकर उसका पेस्ट बना ले और उसे घाव पर लगे जिस घाव बहुत ही जल्दी भरेगा|
औऔर अगर घाव ज्यादा गहरा है और चोट लगने के बाद अगर पशु ने खाना कम कर दिया है तो तुरंत अपने नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करे|
No comments:
Post a Comment