Thursday, 19 March 2026

पेशाब रुक रुक कर आना |

पशुओ में पेशाब करने में कठिनाई होना



पशुओं में पेशाब रुक रुक कर आना या बार बार थोड़ा थोड़ा पेशाब करना एक सामान्य सी बीमारी लगता है लेकिन कई बार यह बीमारी पशु के लिए बहुत ही घातक सिद्ध हो सकती है। इसलिए जब कभी आपके पशु में इस प्रकार की समस्या हो तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न ले। क्योंकि इसका कारण बहुत भयानक हो सकता है। इसके प्रमुख कारण इस प्रकार है 

कारण--

संक्रमण - अगर पशु के पेशाब की नली में संक्रमण या पेशाब की थैली में संक्रमण है तो  पशु रुक रुक कर पेशाब कर सकता है। संक्रमण के कारण पेशाब के रास्ते में सूजन व दर्द होने लगता है जिससे पशु को पेशाब करने में कठिनाई होती है। ओर पशु पेशाब करते समय जोर लगाने लगता है।

पथरी - अगर पशु के पेशाब से संबंधित किसी भी अंग में पथरी बन जाती है तो पशु को ऐसी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आपके पशु में इस प्रकार का कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो तुरंत अपने नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करे|

अगर लक्षण शुरुआती है या पशु चिकित्सक के आने में ज्यादा समय लग रहा है तो कुछ सावधानी बरतते हुए और कुछ दवाइयां देकर पशु को राहत दिलाई जा सकती है।

प्राथमिक उपचार - पेशाब की रुकावट या बंद की समस्या नर पशुओं में ज्यादा देखने को मिलती है । अगर आपके पशु का पेशन थोड़ा थोड़ा करके आ रहा है तो आप उसे निम्न दवाइयां दे।  

बड़े पशु में -

 Tab Lasix 10-10 सुबह शाम  3 दिन।

  Liq Neeri 50-50 ml सुबह शाम।

  नौसादर - 25-30 ग्राम रोजाना।

 Bolus Flunixin meglumine 2 रोजाना 3 दिन तक e.g. Bol unizif/Fluxivet/fluxivir/meglulast/megloc। Bolus norfloxacin 2-2 सुबह शाम।

छोटे पशु में -

 Tab Lasix 2-2 सुबह शाम  3 दिन।

  Liq Neeri 10-15 ml सुबह शाम।

  नौसादर - 5-7 ग्राम रोजाना।

 Tab Paracetamol 1 tab. प्रति 100 किलो शारीरिक भार।

 Tab. Norfloxacin 1 tab. प्रति 100 किलो शारीरिक भार।

ये दवाई देने के बाद भी अगर आपके पशु में कोई आराम नहीं मिल रहा या आपके पशु का पेशाब बिल्कुल ही बंद हो गया है तो यह इमरजेंसी की स्थिति है इस समय तुंरत पशु चिकित्सक को बुलावे । क्योंकि अगर आपके पशु का पेशाब बिल्कुल ही बंद हो गया है तो पेशाब के दबाव से आपके पशु के पेशाब की थैली भी फट सकती है जिससे पशु की जान को खतरा हो जाएगा।

कई बार ज्यादा गर्मी के मौसम में भी यह समस्या पशुओं देखी जा सकती है । अगर आपको ऐसा लग रहा है कि मौसम में ज्यादा गर्मी होने के बाद आपके पशु में यह समस्या हुई है तो आप अपने पशु को एनर्जी या ग्लूकोज वाली दवाई पिलाये। जैसे कि - E-booster/Enerdyna/Himshakti/ORT Large इनमें से कोई भी एक दवाई मार्केट से लाये ओर अपने पशु को 200-200ml कम से कम 5 दिन तक पिलाये।

नोट - यह ब्लॉग सिर्फ जानकारी के लिए है| अपने पशु तो किसी भी प्रकार की ड्रग देने से पहले अपने नजदीकी पशु चिकित्सक से सलाह अवश्य ले | पशुपालक खुद अपने पशु का ईलाज न करे| इससे पशु की जान को खतरा हो सकता है| अगर पशु को समस्या ज्यादा हो रही है तो तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाये|

No comments:

Post a Comment

पेशाब रुक रुक कर आना |

पशुओ में पेशाब करने में कठिनाई होना पशुओं में पेशाब रुक रुक कर आना या बार बार थोड़ा थोड़ा पेशाब करना एक सामान्य सी बीमारी लगता है लेकिन कई बार...