Thursday, 19 February 2026

चरम रोग SKIN DISEASES

  

चरम रोग

1.       पशु की चमड़ी पर किसी भी प्रकार की खाज या खुजली होने पर उसे HITEK बोलस दे| और बीमारी वाली जगह पर HIMAX या SCAVON या KISKIN क्रीम लगाये|

2.       अगर पशु के शारीर पर सफ़ेद या लाल धब्बे दिखाई दे तो कोई भी अच्छी गुणवत्ता का खनिज मिश्रण पशु को खिलाये | BOVIMIN-B Gel या CLOMICU या COCU Bolus पशु को देने से बीमारी से काफी राहत मिलती है|

3.       सामग्रीसत्यानाशी/झ्लझलाई/कटेली (यह एक तरह का पोधा है जो जंगल में कही भी मिल जाएगी)

विधिइस पोधे को जड़ के साथ उखाड़कर पानी से धो ले अब इस पोधे को कूटकर इसका रस निकल ले और इस अब रस की मात्र से आधा सरसों का तेल मिलाकर इसे आग पर गरम कर ले| जब रस जलकर ख़त्म हो जाये तब इस तेल को ठंडा करके सुबह शाम पशु के शरीर पर लगाये| इससे पशु को आराम मिलेगा|

4.       सामग्री- सत पोदीना 20 ग्राम, सत अजवायन 20 ग्राम, भीमसेनी कपूर 20 ग्राम, नारियल 200 ग्राम

(यह सामग्री बड़े पशु के लिए है आप इसे पशु के साइज़ के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है| यह आपको पंसारी की दुकान पर मिल जाएगी)

विधि- सभी औषधियों को मिलाकर 2 घंटे के लिए धूप में रख दे | और अब आप इसे किसी भी प्रकार के चरम रोग के लिए पशु की त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते है|

(अगर समस्या ज्यादा पुरानी है तो पहले पशु को पेट के कीड़ो की दावा दे फिर आप ये इलाज करे

पेट के कीड़ो के इलाज के लिए आप 200 ग्राम चिरायता व 200 ग्राम पुदीना की पतियों को पीसकर मिला ले और रोजाना पशु को 50ग्राम दे)

 

(बीमारी अधिक प्रभावी हो तो पशु चितिक्सक से संपर्क करे)

No comments:

Post a Comment

पेशाब रुक रुक कर आना |

पशुओ में पेशाब करने में कठिनाई होना पशुओं में पेशाब रुक रुक कर आना या बार बार थोड़ा थोड़ा पेशाब करना एक सामान्य सी बीमारी लगता है लेकिन कई बार...