Thursday, 19 February 2026

बुखार FEVER

 बुखार

पशुओं में बुखार होना एक बहुत सामान्य सी बात है कई बार मौसम में बदलाव या खानपान में बदलाव की वजह से पशु को बुखार हो सकता है। सबसे पहले हमें पहचान है कि हमारे पशु को बुखार है या नहीं। बुखार की सबसे प्रमुख पहचान यह है कि जब भी आपके पशु को बुखार आएगा तो सबसे पहले पशु जंगली करना बंद कर देगा और खाना पीना भी बिल्कुल बंद कर देगा और जब आप अपने पशु के कान को पकड़ कर देखेंगे तो वह कान आपको सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस होगा और जब आप पशु के शरीर पर कहीं भी हाथ लगाएंगे तो उसे पशु का शरीर आपको सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस होगा। ऐसी स्थिति में अपने अपने नजदीकी पशु चिकित्सक को बुलाकर पशु का इलाज करवाना है। अगर पशु चिकित्सक को समय लग रहा है आपके घर पर आने में तो उसे समय आप प्राथमिक उपचार अपने पशुओं को दे सकते हैं और प्राथमिक उपचार के तौर पर आप अपने पशु को MELONEX PLUS bolus, LOC bolus, ANIP C bolus इनमें से कोई भी एक दवा लाकर अपने पशुओं को दे सकते हैं। और इन गोलियों के साथ हमें पशुओं को साथ ही भूख लगने की भी दवा देनी पड़ेगी जैसे की Bolus BOOST UP, Bolus ECOTAS, bolus LIV 52, bolus DOZLIV etc। इन दोनों दवाइयां में से हमें अपने पशुओं को दो-दो गोली खिलानी है और अगले 4 से 5 घंटे बाद हमें एक खुराक फिर देनी है अगर यह दवा देने के बाद पशु को आराम नहीं मिल रहा है तो तुरंत अपने नजदीकी पशु चिकित्सक को बुलाएं और अपने पशु का इलाज करवाये|

नोट:- आराम न मिलने पर या अगर समस्या अधिक हो तो डॉक्टर से संपर्क करे|


No comments:

Post a Comment

पेशाब रुक रुक कर आना |

पशुओ में पेशाब करने में कठिनाई होना पशुओं में पेशाब रुक रुक कर आना या बार बार थोड़ा थोड़ा पेशाब करना एक सामान्य सी बीमारी लगता है लेकिन कई बार...